1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग:एन एच 24 पर भीषण हादसा, दो की मौत चार की हालत नाजुक

तेज रफ्तार कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गयी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:39 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: एन एच 24 पर आज सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई। जब दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गयी। जिससे एकाएक कार में आग लग गयी। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार युवकों को गम्भीर हालत में रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी टैक्टर ट्राली से टकरा गई। ट्राली से टकराने के बाद कार में आग लग गई और बमुश्किल घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

सिपाही की पत्नी ने एसपी से कहा, साहब पति मेरे साथ करते हैं ये गंदा काम

शादी से लौट रही मासूम को उठाकर बंद मकान में ले गया किशोर और कर डाला ये गंदा काम


जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार मुरादाबाद जनपद के दलपतपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाकर किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया।

आपने देखा नहीं हाेगा एेसा सरकारी स्कूल, यूपी के इस सरकारी स्कूल के ये तस्वीरे देख दांताें तले उंगली दबा

अपहरण कर नाबालिग के साथ किया यह काम, देखें वीडियो


हादसे के बाद कार सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि गम्भीर घायल चार युवकों को इलाज के लिए रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया।मौके पर मरने वाले दोनो लोगों के शव मुरादाबाद लाये गए हैं। रामपुर में भर्ती दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें भूरा पुत्र असलम, दानिश पुत्र अलीम, फरमान पुत्र इरफ़ान और नदीम पुत्र शब्बीर हैं, जो एक ही परिवार के हैं। आपस मे चचेरे-तहेरे भाई हैं। सभी दिल्ली में राजीव नगर, थाना भरुआ डेरा क रहने वाले हैं। वहीं मृतक की पहचान दिल्ली के मकसूद के रूप में हुई है। इसी आधार पर सभी दिल्ली के माने जा रहे हैं दस्तावेज आदि जल जाने के कारण अभी पहचान नहीं हो पाई है।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में अब इन गेम्स की मिलेगी कोचिंग

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें वेस्ट यूपी की प्रमुख खबरें

पुलिस युवकों की जानकारी जुटाने का प्रयाश कर रही है लेकिन अभी तक युवक कोंन थे और कहां जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कार में आग लगने के चलते कार में रखे दस्तावेज ओर अन्य सामान जलकर खाक हो गया जिसकी वजह से युवकों की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस युवकों के मोबाइल की मदद से परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जिसमें सिर्फ चालक नदीम की पहचान हो पाई है।