एडीशनल एसपी सुधा सिंह के मुताबिक वीरपाल की हत्या उनके चार दोस्तों ने ही पैसों के लेन-देन को लेकर की थी। गिरफ्तार चीरों दोस्तों के नाम सतवीर, झाझन लाल, सोहन लाल, ओर कढ़ेराम हैं, जबकि मरने वाले शख्स का नाम वीरपाल था । पुलिस ने बताया कि यहां चार दोस्तों ने अपने एक दोस्त की हत्या महज़ 90 हज़ार की उधारी ना चुकाने को लेकर कर दी। पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके कब्जे से मृतक वीरपाल की चप्पल भी बरामद कर ली घई है। एडिशनल एसपी के मुताबिक सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।