17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में दूल्हा पूरी बारात के साथ पहुंच गया थाने पर प्रदर्शन करने, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

दूल्हे के भाई को धारदार हथियार से किया घायल,भोजपुर थाना क्षेत्र का मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 23 Feb 2018, 7:07 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम को उस समय हडकम्प मच गया। जब एक दुल्हा अपनी पूरी बारात लेकर बजाय दुल्हन को लेने उसके घर सीधे भोजपुर थाने पहुंच गया। यही नहीं थाने के बाहर उसने और उसके परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर रोड जाम कर दिया। दुल्हे और उसके परिजनों ने बताया कि उसका भाई शादी के लिए सामान लेकर आ रहा था। तभी पुलिस वालों ने उसे रोक लिया और उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। गुस्साए दुल्हे और उसके परिजनों को पुलिस ने बमुश्किल शांत किया। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है और उन्हें समझा बुझा दिया गया है। अगर पुलिस वालों कि गलती होगी तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें एंटी करप्शन टीम ने इस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए एेसे दबोचा, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें दिवंगत भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के घर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी तारीफ में कहे ये शब्द, देखें वीडियो

जानाकरी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव गनीमत नगर निवासी अकील पुत्र अकलीम पीपलसाना से भाई रुस्तम अली की शादी के लिए सामान खरीदने आया था। रुस्तम की बारात दोपहर में रामपुर जानी थी। अकील दोपहर एक बजे ढेला नदी के पुल के पास पहुंचा तो वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे रोकने की कोशिश की। अकील पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। सिपाहियों ने उसका पीछा किया और उसे हाथ से निकलते देख मीट की दुकान से तबल उठाकर फेंक कर मार दिया। तबल अकील के पैर में घुस गया। फिर भी वह किसी तरह अपने गांव पहुंच गया।

यह भी पढ़ें वकीलों के पहुंचते ही टोल प्लाजा छोड़ भागे कर्मचारी, दो घंटे तक रहा फ्री

यह भी पढ़ें एक ही मंड़प में 16 जोड़ो ने ली जिंदगी भर साथ निभाने की कसम, देखें वीडियो

अकील कि हालत देखकर परिजन भड़क गए, परिजन और ग्रामीण अकील को उठाकर थाने ले आए और हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाही अखलाक, विपिन समेत तीन ने अकील पर जानबूझ कर हमला किया है।

दूल्हा रुस्तम ने बताया कि उसका भाई शादी का सामान खरीद कर लौट रहा था,तभी पुलिस वालों ने उसे रोक कर उसके ऊपर हमला कर दिया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारीयों को भी दी गयी है। लेकिन अभी तक किसी भी पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।