
मुरादाबाद में डीसीएम ने पिकअप को मारी टक्कर टक्कर।
Mordabad accident: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। कैंटर ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है। हादसे में जान गंवाने वाली दो सगे बहनें भी हैं।
भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं। मैसर जहां की बेटी सायदा की रविवार को शादी है। डॉ. इसरार के परिवार के लोग टाटा मैजिक से शादी में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे। टाटा मैजिक में 16 लोग सवार थे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे दलतपुर-काशीराम रोड पर खैरखाता गांव के पास दलपतपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को गाड़ी से बाहर निकाला गया, जिसमें से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 की हालत गंभीर हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।
मृतकों के नाम
आसिफा (40) पत्नी इस्तेकार
हनीफा (42) पत्नी इकरार
दानिया (14) पुत्री सुलेमान
बिलाल (3) पुत्र इस्तेकार
जुबैर (45) पुत्र मुन्नन
मुनीजा (18) पुत्री छोटे
हुकुमत (60) पुत्र शब्बीर
मुशरा (25) पुत्री अब्बास
बुशरा (7) पुत्री सुलेमान सभी निवासी कारेवाकू थाना भोजपुर
चालक मोहम्मद आलम पुत्र अहमद हसन (36) निवासी बरवाला मझरा थाना कटघर।
Updated on:
7 May 2023, 8:34 PM IST
Published on:
7 May 2023, 4:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.