30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav 2023: भगवान श्रीराम का नाम लेकर आजम खान ने कही ये बात, इमरजेंसी के दौर का किया जिक्र

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासत तेज हो गई है। सभी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। इसी बीच आजम खान ने भगवान श्रीराम का नाम लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 7 May 2023, 6:59 PM IST

azam khan rampur

आजम खान ने अपने किए काम गिनाते हुए सपा के समर्थन में वोट मांगे।

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सियासत तेज हो गई है। सभी पार्टियां एक्टिव मोड में आ गई हैं। इसी बीच आजम खान ने भगवान श्रीराम का नाम लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण चरण के चुनाव के लिए सियासत तेज है। वहीं, स्वार सीट पर उपचुनाव को लेकर भी वार-पलटवार चल रहे हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता जाने पर मुस्लिम बाहुल्य स्वार सीट पर समाजवादी पार्टी ने हिंदू प्रत्याशी का कार्ड खेला है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान भी प्रत्याशी अनुराधा चौहान को लेकर लगातार एक्टिव हैं और जनसभाएं कर रहे हैं। शनिवार को आजम खान ने भगवान राम का नाम लेते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protest: “आप सब जूते मार-मार कर मेरी हत्या कर देना...” पहलवानों के प्रदर्शन के बीच बृजभूषण का बड़ा बयान

सपा नेता ने हिंदू-मुस्लिम का पढ़ाया पाठ
सपा नेता ने लोगों को हिंदू-मुस्लिम एकता का पाठ पढ़ाया। आजम खान ने जहां महात्मा गांधी के हत्या के समय निकले बोल, हे राम का जिक्र किया तो वहीं टीपू सुल्तान की हत्या के बाद अंग्रेजों की ओर से उतार कर ले जाई गई अंगूठी पर राम लिखा होना बताया। उन्होंने जेल में रहने का दर्द भी सुनाया।

आजम खान ने राजीव, इंदिरा, महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र करते कहा कि ये लोग राष्ट्रपिता को नहीं छोड़े, जिन्होंने कभी हिंसा नहीं किया तो हमें क्या छोड़ेंगे। इस दौरान सपा नेता आजम खान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

हमारे साथ आज कुछ भी हुआ है, अजूबा नहीं: आजम
इमरजेंसी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे वतन हिंदुस्ता में इमरजेंसी के नाम पर ऐसा दौर भी आया। जब पूरे मुल्क को कहा गया कि यह कैद खाना बन गया। उस वक्त मैं बहुत छोटा था। अलीगढ़ यूनिर्सिटी में पढ़ रहा था। मेरे यूनियन के लोगों को गिरफ्तार किया। मैं भी पकड़ा गया, क्योंकि मैं यूनियन का सेक्रेटरी था। मुझे उस वक्त अलीगढ़ की इस काल कोठरी में रखा गया, जहां उस वक्त का नामी सुंदर डाकू बंद था। हमारे साथ आज कुछ भी हुआ है, यह कोई अजूबा नहीं है।

11 मई को होगी दूसरे चरण की वोटिंग
उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है। 11 मई को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी, लेकिन इससे पहले एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 77 पदों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उत्तर प्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।