
पत्नी ने नहीं दिया जब मोबाइल तो पति हो गया कमरे में बंद, सुबह जब दरवाजा खोला तो पूरे घर की निकल गयी चीख
मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हडकम्प मच गया जब एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना के कारणों की जांच शुरू की। परिजनों के मुताबिक पति- पत्नी में अक्सर विवाद होता था। जिससे आजिज आकर युवक ने फांसी लगा ली। मृतक के तीन बच्चे भी हैं। वहीँ दोनों के बीच मोबाइल को लेकर भी झगड़ा होता था,क्यूंकि मृतक के पास मोबाइल नहीं था जबकि उसकी पत्नी मोबाइल इस्तेमाल करती थी। मांगने पर पत्नी ने मोबाइल नहीं दिया तो उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।
इस बात पर होता था विवाद
मझोला थाना क्षेत्र के गागन नया गांव निवासी रमेश कुमार का पुत्र सतीश कुमार अपनी पत्नी बबिता और तीन बच्चों मयंक,गुंजन और अंश के साथ घर पर रहता था। सतीश मजदूरी करता था। दोनों पति पत्नी में अक्सर मोबाइल को लेकर झगड़ा होता था। कल भी इसी बात को लेकर हुआ था। परिजनों के मुताबिक सतीश के पास मोबाइल नहीं था और उसकी पत्नी बबीता मांगने पर मोबाइल नहीं देती थी। जिससे दोनों में खूब झगड़ा होता था।
अक्सर होता था झगड़ा
मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि दोनों मियां बीबी में खूब झगड़ा होता था। लेकिन कल रात नहीं हुआ। जब सब घर वाले उठे तो सतीश अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। फ़ौरन ही पुलिस को सूचना दी गयी।
पुलिस जांच में जुटी
वहीँ इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ कर कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
04 Nov 2018 04:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
