शहर के कजरी सराय के रहने वाले बंटी ने भगवान शिव से सावन के महीने में एक मन्नत मांगी थी,जो पूरी होने पर वह कंजरी सराय से ब्रजघाट के लिए जल लेने के लिए रवाना हुआ। बंटी का कहना है कि वह 5 दिन पहले ब्रजघाट के लिए जल लेने गया था और रात में चलकर उसने यह 70 किलोमीटर की दूरी को पेट के बल चलकर पूरा किया है। बंटी का कहना है भगवान शिव की शरण में जाने के बाद हर किसी की मन्नत पूरी होती है। आज शिव भगवान ने मेरी मन्नत पूरी की है। साथ ही भोले ने कहा कि वह दिन रात चलकर सावन के चौथे सोमवार को मुरादाबाद के सुप्रसिद्ध मंदिर 84 घंटा पर जलाभिषेक करेगा।