- गेंहूं के आटे के 11 शिवलिंग बनाएं। ध्यान रखें शिवलिंग का आकार अंगूठे से बड़ा नहीं होना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग को चावलों में स्थापित कर जल, पंचामृत, शहद से अभिषेक कराएं। इसके बाद चंदन, जनेऊ, अक्षत, अष्टगंध, इत्र, आंकड़े के फूल, बेलपत्र, शमी की पत्ती, भांग और धतूरा चढ़ाकर विधिवत पूजा करें। इसके बाद सभी 11 शिवलिंग को बहते नदी, तालाब या कूएं में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और आर्थिक समस्या दूर होती है।