
एक कुत्ता, नाम दो, मालिक भी दो, फिर हुआ कुछ ऐसा कि कुत्ता पहुंचा पुलिस चौकी
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हरथला कालोनी में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां के विदेशी नस्ल के कुत्ते पर दो लोगों ने हक़ जताया। हैरानी तब हुई जब अलग अलग नाम से पुकारे जाने पर कुत्ता दोनों ही मालिकों के पास दुम हिलाता हुआ जा रहा था। जब आपस में मालिकाना हक़ को लेकर निपटारा नहीं हुआ तो फिर दोनों पक्ष कुत्ते को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों से साक्ष्य लाने को कहा। तब तक कुत्ता पुलिस चौकी में ही रहेगा।
इस नस्ल का है कुत्ता
लेब्राडोर नस्ल के कुत्ते को अपना बताने वाले प्रमोद कुमार हिमगिरी कालोनी के निवासी है। जबकि दूसरी ओर जिला कारगार में तैनात बंदी रक्षक भी इसी कुत्ते पर अपना हक जता रहे हैं। प्रमोद कुमार का कहना है कि उनका कुत्ता गोलू करीब पंद्रह दिन पूर्व खो गया था। उधर बंदी रक्षक का कहना है कि उनके जैकी को एक महीने पूर्व किसी ने चुरा लिया था। बंदी रक्षक ने अपने कुत्ते की चोरी हो जाने की सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही वह खुद भी अपने कुत्ते की तलाश में लगे हुए थे।
ये जता रहे हक़
27 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनका कुत्ता कुचावली गांव में है। इस पर उसे कुचावली से ले आए। बंदी रक्षक कुत्ते को लेकर हरथला गए थे। वहां उन्हें प्रमोद मिल गया कुत्ते को देखते ही प्रमोद उसे अपना बताने लगा। बात बढ़ी तो मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। प्रमोद और बंदी रक्षक कुत्ते पर अपना-अपना हक जताने लगे।।
पुलिस की कोशिश भी फेल
पुलिस ने अपने तरीके से कुत्ते के असली मालिक को पहचानने की भरसक कोशिश की मगर सफल नहीं हो सकी। मजे की बात यह कि कुत्ता भी दोनों के निर्देशों का पालन कर रहा है गोलू और जैकी नाम सुनकर एलर्ट हो जाता है। इस पर प्रमोद के उस पड़ोसी को बुलाया गया जिससे प्रमोद ने इस कुत्ते को खरीदा था। पुलिस ने कुत्ते को प्रमोद के पड़ोसी के हवाले कर दिया। साथ ही प्रमोद और बंदी रक्षक से कुत्ते के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
खबर का असर: रियलिटी चेक के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, स्कूलों में बांटे गए स्वेटर
एक महीने पहले हुआ था गायब
प्रमोद ने बताया कि एक महीने पहले मेरा डॉगी हरथला की गुलाब मस्जिद से गायब हो गया था मेने इसकी कोई पुलिस में शिकायत नही की थी आज यह गुलाब मस्जिद पर मिल गया।
Published on:
3 Nov 2018, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.