मुरादाबाद: जनपद की ठाकुरद्वारातहसील में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा,आये दिन तेंदुआ आबादी वाले इलाके में लोगों के ऊपर हमला कर रहा है। बुधवार और गुरुवार को भी तेंदुए ने दो किसानों पर हमला कर दिया,जिसमें दोनों तेंदुए के जबड़े से बाल बाल बचे और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उधर इलाके के लोगों में वन विभाग द्वारा तेंदुए पर काबू न पा पाने पर असंतोष बढ़ता जा रहा है।