8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर डांसर सपना चौधरी से ट्विटर पर अभद्रता,मामला दर्ज

पर ट्वीटर पर एके खान कोबरा नाम से बने एकाउंट से डांसर सपना चौधरी को ट्वीट कर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की गई थी।

2 min read
Google source verification
moradabbad

मुरादाबाद: कठुआ रेप मामले में माइक्रो ब्लागिंग साईट ट्विटर पर मशहूर हरियाणवी लोक डांसर सपना चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर संभल निवासी किसी व्यक्ति ने उन्हें बेहद गलत तरीके से जबाब दिया। यही नहीं जबाब में बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिससे सपना चौधरी भी उखड़ गयीं और उन्होंने सीधे यूपी पुलिस सीएम को ट्विट कर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिस पर आज संभल जनपद के बहजोई थाना पुलिस ने उक्त ट्विटर एकाउंट संचालक के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पोस्‍ट ऑफिस की फ्रैंचाइजी लेकर कैसे कर सकते हैं हर महीने अच्‍छी कमाई, जानें इस खबर में

जनाक्रोश रैली से बहुत उत्साहित हैं कांग्रेसी, नरेंद्र मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

बीस अप्रैल की रात करीब 12:55 पर ट्वीटर पर एके खान कोबरा नाम से बने एकाउंट से डांसर सपना चौधरी को ट्वीट कर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस एके खान कोबरा नाम से एकाउंट चलाने वाले ने अपने आपको ट्वीटर पर खुद को संभल निवासी लिख रखा है। जिस पर सपना चौधरी ने इस मामले को लेकर यूपी पुलिस,संभल पुलिस व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी। सपना ने ट्विटर पर लिखा था कि सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर महिलाओं व बहनों को गालियां देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गांव में देखने को मिली अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन-देखें वीडियो

यूपी सरकार के इस विभाग में हुआ फर्जीवाड़ा, अधिकारी भी हुए हैरान

डीजीपी कार्यालय से संभल पुलिस को कार्यवाही करने के आदेश मिले। जिस पर संभल पुलिस हरकत में आई और शनिवार दोपहर को बहजोई थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से थाना बहजोई में 66 ए आईटी एक्ट तथा 509 आईपीसी के तहत एके खान कोबरा ट्वीटर आईडी धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्वीटर आईडी धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ट्वीटर आईडी को चलाने वाले की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Up board 2018: परीक्षा परिणाम देखने के दौरान साइट नहीं देगी धोखा, बोर्ड ने की हाईटेक तैयारी

यह भी देखें पंचायत ने तय की रेप की 'कीमत'

इसके साथ ही मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए इसे जांच के लिए साइबर सेल को भी भेजा जा रहा है। जल्द ही सपना चौधरी से अभद्रता करने वाले को पुलिस गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

यहां बता दें कि मामला दर्ज होने से कुछ घंटे पहले ट्विटर पर एके खान कोबरा एकाउंट से सपना को भेजे गये अभद्र व अश्लीलता वाले ट्वीट डिलीट कर दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग