मुरादाबाद। भले ही केंद्र सरकार, सामाजिक संगठन और समाज के जागरूक लोग कितना भी सफाई के बारे समझाएं लेकिन कई सुधरने का नाम नहीं लेते हैं। इनमें कई सरकार के ही जिम्मेदार अधिकारी भी होते हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक वाकया मुरादाबाद के सदर तहसील परिसर में हुआ, जहां एक सप्लाई इंस्पेक्टर बाउंड्री वॉल पर टॉयलेट कर रहे थे और अचानक एसडीएम वहां पहुंच गईं। इसके बाद उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर को सजा भी दी। इस घटना की पूरे जनपद में दिनभर में चर्चा होती रही।