15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी मस्जिद के इमाम के साथ मिलकर बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

मस्जिद के इमाम और महिला के अवैध संबंधों के आड़े आ रही थी बुजुर्ग महिला

2 min read
Google source verification
Rampur

रामपुर. मस्जिद के एक इमाम और एक महिला के बीच अवैध संबंधों के चलते एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वार पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर मस्जिद के इमाम और उसकी पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस के सामने मृतका के बेटे की पत्‍नी ने हत्‍या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। अब पुलिस मजिस्ट्रेट की अनुमति पर कब्र से शव निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।

दरअसल तीन दिन पहले कोतवाली स्वार इलाके के गांव टेसुपूरा में एक बुजुर्ग महिला शोरवानो की छत से गिरकर मौत हो गई थी। जिसका लोगों ने दाह संस्कार भी कर दिया, लेकिन इसके बाद शोरवानो के बेटे जुबैर को पता लगा कि उसकी मां की मौत छत से गिरकर नहीं, बल्कि उसे पत्नी सहाना बी और उसके प्रेमी मस्जिद के इमाम मोहम्मद अली ने मिलकर ईंट से कुचलकर हत्या की है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में तीन तलाक बिल पास होने के बाद जानिये क्‍या कहा अतिया साबरी ने, देखें वीडियो-

यहां बता दें कि मृतका का बेटा जुबैर उत्तराखंड में रहकर ट्रक चलाता है और कभी-कभार घर आता है। इधर उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव की मस्जिद के इमाम से हो गए। आरोप है कि एक दिन शोरवानो ने अपने बेटे की बहू और मस्जिद के इमाम को आपत्तिजनक स्थति में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने शोरवानो को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दोनों ने उसे रात को सोते समय ईंट से कुचलकर मार दिया। घटना की भनक किसी को न लगे इसलिए छत से गिरने की कहानी बना दी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए बनाया मास्‍टरप्‍लान

इमाम की माशूका सहाना ने हत्‍या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका अक्‍सर सास से झगड़ा होता रहता था। एक दिन जब वह घर में अकेली थी। वहीं सास नमाज पढ़ रही थी। इसी दौरान इमाम आया और हमारे बीच अवैध संबंध बने, लेकिन सास ने सब देख लिया। इसके बाद इमाम ने कहा कि अब इसे मारना होगा वरना ये हमें जीने नहीं देगी और इस तरह हमने प्‍लानिंग करते हुए उसको मार दिया। बहरहाल पुलिसन ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इमाम की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग