11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव 2017: शहर में लागू हो गई आचार संहिता, आरओ व एआरओ को दी गयी ट्रेनिंग

मुरादाबाद का चुनाव, तीसरे चरण यानि 29 नवम्बर को होगा, जबकि मतगणना एक दिसम्बर को होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 28 Oct 2017, 2:51 PM IST

nikay chunav 2017

मुरादाबाद। निकाय चुनाव की अधिसूचना के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एडीएम फाईनेंस हिमांशु गौतम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा महापौर, पार्षद, नगरपालिका चेयरमैन व सदस्य पद के चुनाव संपन्न कराने के लिए आरओ व एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। इसमें महापौर के लिए नगर निगम कार्यालय में एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह को महापौर पद के लिए आरओ बनाया गया है। जबकि डीडी पंचायत महेंद्र सिंह को एआरओ बनाया गया है। नगर पंचायत भोजपुर के लिए आरओ एसडीएम सदर अस्मिता लाल, एआरओ जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश चौहान बनाए गए हैं। इसके साथ ही ठाकुरद्वारा और बिलारी नगर पालिका के लिए भी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है।

यहां बता दें कि अधिसूचना के साथ ही जनपद में आचार संहिता लागू हो गयी है। जिसमें मुरादाबाद का चुनाव, तीसरे चरण यानि 29 नवम्बर को होगा। जबकि मतगणना एक दिसम्बर को होगी। फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से खुद को तैयार बताया है। वहीं निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निकाय चुनाव कार्यालय कलेक्ट्रेट में शिफ्ट करा लिया था। ताकि सारा चुनाव संबंधी काम एक ही जगह से देखा जा सके।

फिलहाल अब आचार संहिता के बाद नए काम शुरू नहीं होंगे, बल्कि जो काम चल रहे हैं। उन्हें पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं भोजपुर चेयरमैन पद के साथ ही बिलारी व ठाकुरद्वारा के भी कुछ वार्डों में आरक्षण को लेकर पेंच फंसा है, जिसका निदान जल्द हो जाएगा। मुरादाबाद महानगर में महापौर के साथ ही 70 वार्ड हैं। इसके अलावा ठाकुरद्वारा व बिलारी नगर पालिका है। भोजपुर, कांठ, कुन्दरकी, ढकिया पहले से नगर पंचायत हैं। जबकि इस बार अगवानपुर और पाकबड़ा में पहली बार नगर पंचायत चुनाव होंगे।