मुरादाबाद: CAA और NRC प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट है, पिछले शुक्रवार की तरह ही इस बार भी जुमा की नमाज को लेकर ख़ासा मुस्तैदी बरती गयी। किसी भी अफवाह से निपटने के लिए प्रशासन ने मंडल भर में इन्टरनेट सेवायें बंद करा दीं। मुरादाबाद समेत अमरोहा, संभल और रामपुर में भी जुमा की नमाज शांति पूर्वक सम्पन्न हुई। खुद एडीजी बरेली जोन अविनाश चन्द्रा ने रामपुर और मुरादाबाद का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। यही नहीं मुरादाबाद की जनता का उन्होंने खासतौर पर शुक्रिया अदा किया। क्यूंकि बीते शुक्रवार को जब मंडल में कई जगह हिंसा हुई तो मुरादाबाद में शांतिपूर्वक मार्च निकाला गया था।