1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इस जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

22 जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम राकेश कुमार को सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 10 Aug 2018, 5:29 PM IST

moradabad

अब इस जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में

मुरादाबाद: जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पलटने की जमीन एक साल बाद आज फिर से तैयार हो गयी है। जी हां आज 22 जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम राकेश कुमार को सौंपा। जिस पर उन्होंने अग्रिम कार्यवाही के लिए डीपीआरओ को सौंप दिया है। इससे पहले सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले साल अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। लेकिन तब भाजपा सांसद सर्वेश सिंह ने अपने दखल से जिला पंचायत की कुर्सी बचा ली थी। जिसके बाद राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी और सांसद की सियासी अदावाद पहली बार जमीन पर दिखी थी। लेकिन इस बार कुर्सी जाना तय मना जा रहा है।

Update: मेरठ के उल्देपुर मामले पर भीम आर्मी ने दी यह बड़ी चेतावनी तो पुलिस अफसरों ने भी चेता दिया

राज्य मंत्री का है ये रोल

जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह के खिलाफ पिछले काफी दिनों से कुर्सी पलटने के लिए जमीन तैयार की जा रही थी। इसमें राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी के समर्थकों की भूमिका मानी जा रही है। आज 22 जिला पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और अध्यक्ष पर कई आरोप लगाकर उनके खिलाफ अविश्वास जताया। जिस पर उन्हें नियमानुसार कार्यवाही की बात कही गयी है।

Vishwaroopam 2 Movie रिलीज होते ही Download करने के लिए यहां सर्च कर रहे लोग

इतने सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

इस समय 31 जिला पंचायत सदस्य हैं,जबकि तीन पद रिक्त हैं जिन पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि आधे से अधिक सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। इसलिए ये माना जा रहा है कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जाना तय है।

यूपी में यह तोहफा देंगे पीएम, लोकसभा चुनाव 2019 में हो जाएगा बड़ा फायदा

पिछले साल भी हुआ था प्रयास

यहां बता दें कि पिछले साल भी योजना बद्ध तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था,जो गिर गया था और नियमानुसार एक साल में प्रस्ताव दो बार नहीं आ सकता। इसलिए एक साल तक कुर्सी सलामत रही। अब एक बार फिर शलिता सिंह का विरोधी खेमा सक्रीय हो गया है जिसमें इस बार सांसद की उदासीनता से उसे अपनी जीत नजर आ रही है। वहीँ पिछले दिनों खुद जिला पंचायत अध्यक्ष शलिता सिंह ने भी राज्य मंत्री पर काम न करने देने के आरोप लगाए थे।