हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई दस्तावेज पेश किए हैं। जिसमें दावा किया है कि पति की जन्मतिथि कहीं पर 1984 बताया है तो कहीं पर 1990 दिखाया गया है। हसीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि शामी अहमद 420 है लेकिन इसको हर तरफ से समर्थन है, क्योंकि ये स्टार है, लेकिन बेचाारा दिखने वाला ये लाफंगा है। इस पोस्ट में उन्होंने एक न्यूज चैनल के उपर भी हमला बोला है। आगे हसीन ने लिखा है कि एक आम आदमी के 420 करने पर सबसे पहले पुलिस गिरफ्तारी करेगी, अगर नौकरी है तो तुरंत निकाल दिए जाओगे। लेकिन अगर कोई स्टार बन जाता है तो ये दुनिया अपराध करने का हक दे देती है। ये हमारे देश की स्थिति है, पैसे की ताकत से अपराधी जीत जाएगा और पापी बच जाएगा।