3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्‍स ने 2006 में कर दी थी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी

संस्कृति मंत्रालय के कला डायरेक्टर ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी दिया बड़ा बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Feb 2018, 2:39 PM IST

Pandit Pulkit Maharaj

रामपुर। अयोध्‍या में विवादित ढांचे और राम जन्म भूमि को लेकरकाफी लंबे समय से सियासत चल रही है। रविवार को उत्‍तर प्रदेश के रामपुर पहुंच पंडित पुलिकित महाराज ने राम जन्‍म भूमि के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि वहां यहां केवल ओर केवल राम मंदिर बने। उन्‍होंने कहा कि वहां तो मंदिर ही बनना चाहिए। इतना ही नहीं वह चाहते हैं क‍ि वहां राम मंदिर बने। कोर्ट का फैसला भी आ ही जाएगा। इसके अलावा यह भी बताया कि उन्‍होंने 2006 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की भविष्‍यवाणी की थी।

बसपा नेता अब किसी के नहीं छुएंगे पैर, अभिवादन में कहेंगे जय भीम

चुनाव से पहले बने राम मंदिर

आपको बता दें क‍ि पंडित पुलकित महाराज भारत सरकार में संस्कृति मंत्रालय में कला डायरेक्टर हैं। उन्‍हें पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भारत गौरव से भी नवाजा है। रविवार को वह रामपुर पहुंचे तो राज्‍यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्‍होंने पहले कहा कि विवादित ढांचे की जगह मन्दिर व मस्जिद दोनों बनाई जानी चाहिए। बाद में उन्‍होंने कहा कि वह चाहते हैं क‍ि वहां पर राम मंदिर बने। वहां केवल राम मंदिर ही बने। भारतीय जनता पार्टी और जनता का यही मत है। वह चाहते हैं कि यह मंदिर चुनाव से ही पहले बने।

मां व पत्‍नी नहीं बल्कि इस महिला की वजह से भुवनेश्‍वर बना पाए 5 विकेट का यह रिकॉर्ड

कोई नहीं रोक पाएगा मंदिर बनने से

पंडित पुलकित महाराज के अनुसार, वहां राम मंदिर को बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। फिर चाहे वह अदालत हो या सुप्रीम कोर्ट या कोई और। उन्‍होंने कहा कि सबसे बड़ी जनता है और वह चाहती है कि राम मंदिर बने। जिस भगवान श्री राम की गाथा सभी सुनते आए हैं, उनका मंदिर तो बनना तय है और इसे कोई नहीं रोक सकता है। यह जल्‍दी बनेगा।

सपा से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट लेना चाहते हैं तो देने होंगे इतने रुपये

प्रदेश को मुख्‍यमंत्री के रूप में मिला संत

उन्‍होंने यह भी कहा कि उत्‍तर प्रदेश ने मुख्‍यमंत्री के रूप में एक संत दिया है। जबकि देश को प्रधानमंत्री के रूप में महासंत मिला है। ऐसे में भला राम मंदिर कैसे नहीं बनेगा। उनके अनुसार, साल 2006 में उनकी मुलाकात नरेंद्र मोदी से तब हुई थी,उ जब वह सीएम थे। उस समय अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने सम्‍मानित किया था। उस दौरान उन्‍हें भी कला क्षेत्र में सम्‍मान मिला था। तब वे दो दिन तक नरेंद्र मोदी के घर पर रहे थे। उस बीच उनके मुंह से निकला था कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और वह बन गए। इसी तरह उनका यकीन है कि मंदिर भी बनेगा। इस बीच उन्‍होंने रामपुर में नृत्य कला केंद्र बनाने की सिफारिश सरकार में बैठे मंत्री से करने की भी बता की।

शादी से पहले मेहंदी लगवा रही दुल्‍हन के साथ जीजा ने किया ऐसा काम , देखते रह गए सब लोग