
मुरादाबाद: शहर के रेलवे कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कक्षा नौ के छात्र को बुरी तरह मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य की पिटाई से छात्र की हालत इतनी बिगड़ गयी की उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पीड़ित छात्र के पिटा ने सिविल लाइन थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसमें मारपीट के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की भी धारा लगी है। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला कालोनी में स्थित केंद्रीय विद्यालय के नौंवी कक्षा के छात्र कृष्णा ने अपने प्रधानाचार्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। पीड़ित छात्र के मुताबिक वह एक किताब स्कूल ले जाना भूल गया था। जिसके बाद प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार ने उसकी पिटाई कर उसको धूप में खड़ा होने की सजा सुनाई। काफी देर तक धूप में खड़ा होने की वजह से कृष्णा की हालत बिगड़ गई और छुट्टी के बाद घर पहुंचकर परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की पिटाई से नाराज परिजनों ने पुलिस को प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।
VIDEO: ज्वैलर गहने बेचने के साथ ही करता था एेसा काम , हकीकत आर्इ सामने तो चौंक गये सब
यूपी पुलिस ने इनामी बदमाश का एनकाउंटर कर एेसे दबोचा, देखें वीडियो
परिजनों के मुताबिक कृष्णा की तबियत खराब होने की वजह से उसका एक महीने से इलाज चल रहा है। जिसकी जानकारी परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य को दी थी। परिजनों ने कुछ दिन पहले ही प्रधानाचार्य से आग्रह किया था की कृष्णा को तबियत सही होने तक ज्यादा डांटा ना जाए लेकिन वावजूद इसके प्रधानाचार्य द्वारा पिटाई किये जाने से प्ररिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से पिटाई की वजह जाननी चाही लेकिन उन्हें कोई जबाब नहीं दिया गया।
कृष्णा के पिता जेसी मीणा उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सहायक मंडल सचिव है और रेलवे में कार्यरत है। डीआरएम मुरादाबाद केंद्रीय विद्यालय के चैयरमेन भी है लिहाजा परिजनों ने डीआरएम से मिलकर प्रधानाचार्य को निलंबित करने और कार्रवाई करने की मांग की। डीआरएम द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए।
सिविल लाइन थाने में दी गई तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केंद्रित विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्य पर बच्चे की पिटाई करने और प्रताड़ित करने की धाराओं के साथ ही एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ सिविल लाइन के मुताबिक पुलिस जल्द ही आरोपी प्रधानाचार्य से पूछताछ कर कानून सम्मत कार्रवाई करेगीं।
Updated on:
27 Apr 2018, 8:54 PM IST
Published on:
27 Apr 2018, 8:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.