बीते कई चुनावों में भी कांग्रेस हाईकमान का इस तरह का कार्यक्रम नहीं हुआ, जिसमें एक-एक कार्यकर्ता से नेता रूबरू हुए। हर कार्यकर्ता की बात नोट करने के साथ ही उसका नाम, पद व मोबाइल नंबर राहुल गांधी को सौंपा जाएगा। यह जाहिर कर रहा है कि कांग्रेस के भीतर कहीं न कहीं कुछ पक रहा है। यह इसलिए भी और मजबूत हो रहा है कि पूर्वांचल से अमेठी या रायबरेली से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय है। वहीं, प्रियंका गांधी के रूप में पश्चिम में परिवार का साथ मिल सकता है। इससे न सिर्फ सीट मजबूत होगी बल्कि कार्यकर्ताओं का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वैसे प्रियंका गांधी ने अभी तक चुनाव लड़ने से मना ही किया है, लेकिन वह चुनाव प्रचार के लिए जरूर आती रही हैं।