27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में महेश बना था 72 घंटे के लिए सलमान का “भाईजान”

जोधपुर जेल में सलमान के साथ 72 घंटे गुजारने वाले महेश को भी बेहद अफ़सोस है कि सलमान को सजा सुना दी गयी।
2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: बीस साल पुराने राजस्थान के जोधपुर में काले हिरन की हत्या के आरोप में आज कोर्ट ने आज सिने स्टार सलमान खान को पांच साल की सजा और दस हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिसके बाद बॉलीवुड के साथ ही सलामन के प्रशंसकों में भी निराशा भर गयी है। वहीँ जोधपुर जेल में सलमान के साथ 72 घंटे गुजारने वाले महेश को भी बेहद अफ़सोस है कि सलमान को सजा सुना दी गयी। महेश उस समय जोधपुर जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा था। और उसने ही जेल में तब सलमान के लिए खाने पीने की वयवस्था की थी। फ़िलहाल महेश अब मुरादाबाद में ऑटो चलाकर परिवार की गुजर बसर कर रहा है।

भाजपा सरकार को कर्मचारियों की चेतावनी, नहीं मानी बात तो करेंगे रास्ता रोको आंदोलन

शोभापुर पुलिस चौकी में सिर्फ जले टायर ही नहीं फेंके गए, ज्वलनशील पदार्थ भी डाले गए

दरअसल 2006 में महेश हत्या के एक मामले में जोधपुर जेल में सजा काट रहा था। उसी दौरान महेश की मुलाकात जेल में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान से हुई थी। फ़िल्म हम साथ-साथ है कि शूटिंग के दौरान सलमान और उनके कोस्टार पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। शिकार के इस मामले में स्थानीय अदालत ने सलमान को न्यायिक अभिरक्षा में जोधपुर जेल भेजा था। सलमान को जेल में कैदी नम्बर 210 दिया गया था और जिस बैरक में सलमान को रखा गया था उसके ओपन सीओ की जिम्मेदारी महेश को दी गयी थी। जेल में 72 घण्टे रहने के बाद सलमान जमानत पर रिहा हो गए थे। लेकिन महेश के लिए आज भी वो 72 घण्टे सबसे यादगार है।

उस दौरान जेल में 72 घण्टों की मुलाकात के दौरान सलमान के खाने-पीने से लेकर उनके बैरक की व्यवस्थाओं को महेश ने ही संभाला था। यही नहीं सलमान खुद भी जेल में अपनी हर जरूरत के लिए महेश को याद करते थे। महेश ने बताया कि पहली रात तो सलमान काफी तनाव में थे। जिस कारण ज्यादा बातचीत नहीं हुई। हां दूसरे दिन से सलमान उनके साथ खाना खाने और कैरम खेलने में मशगूल रहें। सलमान को जेल में महेश ने अपने हाथ से बना खाना खिलाया था। जिसकी सलमान ने भी तारीफ की थी।

फ़िलहाल महेश की नजर में सलमान बेक़सूर हैं उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। सलमान को बेकसूर कह रहे महेश जल्द ही सलमान खान के जीवन पर बनने वाली फिल्म में भी एक्टिंग कर रहे हैं।

इन गुरु शिष्या के रिश्ते की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप

लूट से पहले बदमाशों की होती थी क्लास, मास्टर माइंड 'गुरु जी' भी पुलिस की गिरफ्त में

महेश की माने तो जितना मीडिया सलमान को मूडी बताता है ऐसे वो हैं नहीं। महेश के मुताबिक रिहा होने के बाद सलमान को अदालत ने कुछ महीनों बाद दोबारा जेल भेजा था। लेकिन उस वक्त महेश को बैरक व्यवस्था से हटा दिया गया था । सलमान ने जेल प्रशासन से गुहार लगाई थी कि उनके साथ महेश को बैरक में रखा जाय लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी थी। लेकिन चुपके से रात के दो बजे महेश ने सलमान से मुलाकात की थी और सलमान ने महेश से सिगरेट का इंतजाम करने को कहा था।


जेल से रिहा होते वक्त सलमान ने महेश को अपनी टीशर्ट, दो कमीजें और बाकी बचा सामान दिया था यही नहीं सजा पूरी होने के बाद मिलने को कहा था। महेश ने अपनी सजा पूरी करने के बाद सलमान से मिलने के लिए मुंबई गया था। लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग