सपा नेता आज़म खान ने प्रदेश में जारी अपराधिक घटनाओं को दलितों और पिछड़ों के खिलाफ सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि इस वक्त सूबे में उन लोगों की हत्या की जा रही है, जो उस वर्ग से आते हैं, जिन्हें बीजेपी तेजाब में जला देना चाहती है। उनके एतबार से बहुत अच्छा हो रहा है। अगर यहां के कमजोर दलित और पिछडे मारे जाते हैं तो भाजपा को बड़ा फायदा होता है। दरअसल, ये भाजपा बाले देश का संविधान बदलना चाहते हैं।