1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी के साथ पहुंची ससुराल

हसीन जहां बेटी आयरा और वकील जाकिर हुसैन के साथ शमी के पैतृक गांव सहसपुर पहुंच गयीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 6 May 2018, 11:28 AM IST

moradabad

अमरोहा: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शमी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ने जा रहीं हैं। शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां से विवाद चला आ रहा है। इसमें आज सुबह उस समय नया मोड़ आ गया जब उनकी पत्नी हसीन जहां बेटी आयरा और वकील जाकिर हुसैन के साथ शमी के पैतृक गांव सहसपुर पहुंच गयीं। हसीन जहां सामान सहित अपनी ससुराल पहुंची हैं। मार्च से विवाद के बाद पहली बार हसीन जहां अपनी ससुराल अकेले ससुराल पहुंची हैं। जबकि शमी अभी आई पी एल में खेल रहे हैं। हसीन जहां सीधे घर में दाखिल हो गयीं उन्होंने अभी मीडिया से कोई बात नहीं की है। लेकिन उनके तेवर देख लग रहा है कि इस बार वे ज्यादा आक्रामक हो सकती हैं।

बदलने वाला है इन राशि वाले लोगों का समय, 11 मई को बन रहा राजयोग

छह मई 1857 को लिख गई थी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पटकथा

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां में विवाद मार्च के पहले सप्ताह में जगजाहिर हुआ। जब हसीन जहां ने अपने फेसबुक एकाउंट से शमी को लेकर कई निजी बातें लिखीं। यही नहीं हसीन जहां ने शमी के कई लड़कियों से संबंधों को लेकर भी हमला किया। जिसमें शुरू से अभी तक शमी सफाई देते रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग जैसा संगीन आरोप भी लगाया था। जिसमें बीसीसीआई ने जांच भी की और शमी को क्लीन चिट भी दी। इसके बाद शमी हसीन जहां पर हावी हो गए और फिर उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी। जबकि हसीन जहां लगातार शमी पर सोशल मीडिया के जरिये आरोप लगाती रहीं।

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बोली- चार लाख रुपये नहीं, मुझे इंसाफ चाहिए

आर्इपीएल में सट्टा लगा रहे थे 100 रर्इसजादे, दिल्ली की काॅल्स पर करोड़ों का खेल एेसे होता था


शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच इस तरह विवाद के बाद उनके परिवार के नजदीकी लोगों ने दोनों की बीच सुलह कराने की भी कोशिश की थी। लेकिन हसीन ने आक्रामक तेवर अपनाए रखा और शमी सहित उनके भाई पर कोलकाता में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया था। जिसकी जांच करने कोलकाता पुलिस शमी के गांव सहसपुर भी पहुंची थी। लेकिन इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

AMU में जिन्ना की तस्वीर विवाद पर आजम खान का बड़ा खुलासा

देखें वीडियो पुलिस पर हमला कर छुड़ाया बदमाश