2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेता आजम खान ने इस नेता को यहां से चुनाव लड़ने के लिए किया आमंत्रित, मची खलबली

आजम खान ने पीएम मोदी पर यह कहकर साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Jun 2018, 5:28 PM IST

SP leader Azam Khan

सपा नेता आजम खान ने इस सपा नेता को यहां से चुनाव लड़ने के लिए किया आमंत्रित, मची खलबली

रामपुर। शहर की जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के बाद सपा नेता आज़म खान ने देश के प्रधानमंत्री पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि देश का पीएम फिट और देश अनफिट है। देश में सेना के जवानों की हत्या , ईमानदार की हत्या, मज़दूर की हत्या व मासूमों की हत्या हो रही है, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं कि वह उठक-बैठक लगा कर दंड मार रहे हैं।

यह भी देखें-ईद को लेकर लोगों में उत्साह, इस तरह चल रही तैयारियां, एसएसपी ने लिया जायजा, देखें तस्वीरें

ईद पर देशवासियों को बधाई देते हुए आजम बोले कि सब एक दूसरे के पर्वों का आदर करें। जो लोग ऐसा कहते हैं कि हम ईद नहीं मनाते उनको पहचानें, क्योंकि हम दिवाली, बैशाखी, रक्षा बंधन मनाते हैं। जो लोग सेक्युलर देश में ईद नहीं मनाते उनको कम से कम देशद्रोही मानना चाहिए। वह संविधान के बागी हैं, रिश्तों के बागी हैं, उनको बड़ी कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। इस दौरान आजम खान एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमने अखिलेश जी को रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर रखा है।

यह भी पढ़ें-अगर गर्मी से बचने के लिए आप भी जा रहे हैं, वाटर पार्क तो पढ़ लें ये खबर, हो सकता है धोखा

डीएम ऑफिस के सामने बने अम्बेडकर पार्क में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले पर जब सवाल पूछा गया तो आजम खान ने एसपी विपिन ताड़ा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी टेबिल पर सैक्स माफियाओं की फाइल्स रखी हैं, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं कि वह कलम चलाएं। उन्होंने कहा कि उन्हीं मेें से एक भाजपा का विशेष कार्यकर्ता है, जो शहर में दंगे कराने की फिराख में है। लेकिन पुलिस उस पर मेहरबान है। बिजली की किल्लत को लेकर सपा नेता आज़म खान बोले कि लोगों ने पहले चुनाव में भाजपा को वोट देकर गलती की अब उसे वोट ना करें। वैसे हमारा गठबंधन बड़ा मजबूत है। 2019 में सरकार तो हमारी ही बनेगी।