यहां बता दें कि कोरोना के मद्दनेजर जमातियों को लेकर लगातार गंभीरता दिखाई जा रही है। सूबे के सीएम खुद बार बार कह रहे हैं कि प्रदेश में 168 लोग ऐसे पॉजिटिव निकले हैं जो निजामुद्दीन मरकज की जमात में शामिल हुए थे। ऐसे सभी लोग सामने आएं और जांच कराएं पर अब भी जमाती सामने नहीं आ रहे हैं। मुरादाबाद में अब नए 21 जमातियों के नाम सामने आए हैं। दरअसल यह सारा खुलासा मोबाइल लोकेशन से हो रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धार्मिक जलसे के दौरान निजामुद्दीन के पास सक्रिय रहने वाले मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। इन नंबरों के जरिये ही लोगों को ट्रेस किया गया है। इसके बाद जिलों के जिलाधिकारियों को इन लोगों के नामों की सूची भेजी गई। डीएम द्वारा सूची मिलने पर मुरादाबाद में भी एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी व सीओ को इस पर काम करने को कहा है। यहां के 21 जमातियों की मुख्यत: सिविल लाइंस, मुगलपुरा, कटघर, गलशहीद और कांठ में होने की जानकारी मिली है।