24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना कर्मवीर: जुड़वां शूटर बहनों ने रायफल उतार कोरोना के खिलाफ छेड़ दी जंग, खुद कालोनी को किया सैनिटाइज

Highlights -20 अप्रैल को नयी दिल्ली में था ट्रायल -दोनों बहनें नेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं -घरवालों से जताई थी सैनिटाइज करने की इच्छा -खुद की मशीन खरीद शुरू कर दिया सैनिटाइज करना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 Apr 2020, 11:18 AM IST

twins_sister.jpg

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन करने के साथ तमाम प्रयास भी कर रही है। वहीँ अब सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाने के लिए आम लोग भी साथ आ रहे हैं। कुछ यही मिसाल शहर की नेशनल शूटर जुड़वां बहनें अंशिका और वंशिका भी कर रही हैं। स्कूल और शूटिंग की प्रैक्टिस बंद होने के बाद दोनों ने सैनिटाइजर मशीन खरीद घर के साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। यही नहीं दोनों बहनें लोगों से कोरोना से बचाव के उपाय भी बता रहीं हैं।ताकि इस महामारी से जल्दी से निपटा जा सके। यही नहीं इस काम में भी दोनों बहनों का परिवार भी पूरा साथ दे रहा है।

दक्षिण अफ्रीका जमात में गए डाक्टर समेत 4 तबलीगी जमाती कोरोना पाजिटिव, मेरठ में 47 पहुंची मरीजों की संख्या

घर वालों से जताई इच्छा
शहर के काशीराम नगर में रहने वाली नेशनल शूटर अंशिका और वंशिका किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दोनों बहने शूटिंग में नेशनल तक का सफर तय कर चुकी हैं। राजीव विश्नोई की जुड़वा बेटी अंशिका और वंशिका ने अपने परिजनों से ब्लॉक को सैनिटाइज करने की बात कही। परिजनों ने उत्साह से मंजूरी भी दे दी और दोनों बहनों में से वंशिका ने सैनिटाइजर मशीन कंधे पर लादी और दूसरी अंशिका ने हैंड वॉश लेकर पूरे ब्लॉक के घरों के दरवाजे-खिड़कियों को सैनिटाइज किया। जब दोनों बहनों से बात की तो वंशिका ने कहा कि 20 अप्रैल को नई दिल्ली में इंडिया टीम के ट्रायल थे, लेकिन कोरोना के चलते कार्यक्रम टल गया। घर पर थे इसी बीच सोचा की कोरोना को लेकर हर जगह लोगों को घरों में रहने और घरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिससे कोरोनावायरस का संक्रमण ना पकडे।दोनो बहनों ने कहा कि हमने भी देश में अपना योगदान करने की ठानी है।

Meerut: गरीबों को खाना देने गए लोग, झोपड़ी में पक रहा था मुर्गा

सबके साथ आने की अपील
दोनों बहनें रोजाना आस-पास के इलाको को न सिर्फ सैनिटाइज कर रहीं हैं बल्कि लोगों को जागरूक कर रहीं हैं कि कैसे बार-बार हाथ धोना है। ताकि किसी भी संक्रमण से बचा जा सके। फ़िलहाल दोनों बहनों के मुताबिक इस लड़ाई में भी हम तभी जीतेंगे जब सब साथ होंगे।