4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद
UP Board Exam: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में खासा उत्साह, देखें वीडियो-
Play video

UP Board Exam: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में खासा उत्साह, देखें वीडियो-

सुबह पहली पाली में हाई स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे गृह विज्ञान की परीक्षा देने
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Feb 2018, 1:01 PM IST

मुरादाबाद. आज यानि 6 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पूरे वेस्ट यूपी के छात्रों में सुबह परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह देखा गया। वहीं मुरादाबाद की बात करें तो यहां 95 हजार परीक्षार्थी दे रहे हैं। आज जिले के 126 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा शुरू हो गई। सुबह पहली पाली में जहां हाई स्कूल के विद्यार्थी गृह विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचे। वहीं दोपहर को दूसरी पाली में इंटर के विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे। बता दें कि जिले में 31 केंद्र संवेनशील, 13 अतिसंवेदनशील हैं। वहीं जिले के परीक्षा केंद्रों को पांच सुपर जोन, आठ जोन, 20 सेक्टर में बांटा गया। इनकी निगरानी के लिए 6 सचल दस्ते लगाए गए हैं। वहीं अतिसंवेदनशील केंद्र stf के रडार पर रहेंगे।

वहीं शामली में 33 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू की गई। बता दें कि यहां कुल 26,752 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले को तीन जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

यह भी पढ़े- निकली जिम ट्रेनर जितेंद्र की रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली, हालत नाजुक, देखने पहुंचे ये दिग्गज नेता

खाकी वर्दीधारी का पहले हो एनकाउंटर: राजबब्बर, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

यह भी पढ़े- राजब्बर ने कहा- पुलिस वर्दी में बदमाश छुपे हैं

जानिये, फर्जी एनकाउंटर की पूरी सच्चाई, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-