15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिये क्यों बिहार में हो रही यूपी पुलिस की वाहवाही

बिहार निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला मिली। जिससे पूछताछ में पुलिस ने उसका पता निकाला और उसे लेकर सीधे बिहार उसके घर पहुंचे गयी।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: अक्सर खाखी को शर्मसार करने वाली तस्वीरें हमारे सामने आती हैं। लेकिन बदलते दौर में उत्तर प्रदेश पुलिस का चेहरा भी बदलने की कवायद जारी है। जिसमें छोटे छोटे काम उसकी छवि जनता के बीच बदल भी रहे हैं। कुछ ऐसा ही काम इस बार जनपद की कुन्दरकी थाना पुलिस ने किया है। यहां थाना पुलिस को सोमवार को बिहार निवासी एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला मिली। जिससे पूछताछ में पुलिस ने उसका पता निकाला और उसे लेकर सीधे बिहार उसके घर पहुंचे गयी। महिला को देख उसके परिजन और गांव वाले खुश तो हुए ही साथ ही यूपी पुलिस की दिल खोलकर तारीफ भी की।

यूपी की इस जेल में योगी सरकार ने कैदियों को दी बड़ी सौगात, हो गई बल्ले-बल्ले

मुरादाबाद: नगर निगम में अब फर्जी साइन से जन्म प्रमाण पत्र हो रहे जारी

16 अप्रैल सोमवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला भटककर आ गयी है,साथ ही उसकी भाषा भी बदली हुई है। कुन्दरकी थाना प्रभारी के साथ ही महिला पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुनीता पत्नी भिकारी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार बताया। पुलिस ने उसके बताये गए पते पर बिहार पुलिस से तस्दीक की और फिर महिला पुलिस के साथ उसे उसके परिजनों को सौंपने के लिए भेजा। अपने गांव पहुंचकर महिला जहां खुश वहीँ उसके परिजन भी उसे देखकर काफी खुश हुए। क्यूंकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी अब उनकी सुनीता उन्हें मिल जाएगी। सुनीता चूंकि मानसिक रूप से कमजोर भी थी इसलिए परिजन और हताश थे कि कैसे किसी को अपना पता बताएगी।

आग की चिंगारी से गोदाम में लाखों का माल जलकर स्वाह

लोकसभा चुनाव में अमर सिंह के खास इस दंबंग नेता को अखिलेश यादव यहां से दे सकते हैं टिकट

परिजन कुन्दरकी पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे। गांव में मानो जश्न का माहौल था। वहीँ कुन्दरकी पुलिस भी काफी संतुष्ट नजर आई जब उसने सुनीता को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

यहां बता दें कि इससे पहले भी जनपद पुलिस के अलग अलग थानों में कई ऐसे काम किये गए जो लीक से हटकर जनता के दिल को छू गए थे। इस महीने की शुरुआत में ही मैनाठेर में घर से भागे प्रेमी जोड़े की पुलिस ने थाने के मंदिर में ही शादी करवाई थी। जिसकी भी दूल्हा दुल्हन के साथ सभी ने तारीफ़ की थी।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग