
मुरादाबाद: कोरोना महाममारी से लड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें जहाँ दिन रात एक किये हैं। वहीँ सरकार के साथ अब आम नागरिक भी इस लड़ाई में साथ हो चला है। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा इन दिन छजलैट गांव के मोड़ा में देखने को मिल रहा है। यहां युवकों ने खुद ही चंदा करके थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खरीदने के साथ ही अपने खर्चे पर पूरे गांव को सैनिटाइज किया। साथ ही बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग के बाद ही गांव में प्रवेश करने दे रहे हैं। इन युवकों के मुताबिक सब मिलकर ही इस लड़ाई से पार पा सकते हैं।
Lockdown के बीच ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर मिसाल पेश कर रही बिजनौर पुलिस
खुद किया चंदा
छजलैट के गांव मोड़ा के युवा और लोगो के लिए मिसाल बन गए है। अपने गांव के लोगो को कोरोनो वायरस से बचाने के लिए गांव के 10 से 12 लोगों ने अपनी एक टीम बनाई। टीम बनाने के बाद सब ने 200 रुपये चंदा दिया और इस चंदे से गांव के लिए 4 हज़ार रुपये की एक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन ले आये। गांव में प्रत्येक घर पर जाकर सभी लोगों की स्क्रीनिंग की। इन युवाओं ने गांव में दूसरे राज्य से आये लोगो की स्क्रीनिंग कर उनको 14 दिन घर मे रहने की किसी से नही मिलने की भी सलाह दी। जिस व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर ली जाती है फिर दो या तीन दिन बाद फिर से उनकी स्क्रीनिंग की जाती है। अगर किसी को बुखार की शिकायत होती है तो पुलिस या एम्बुलेंस को फोन करके उसको जिला अस्पताल चेकअप के लिए भेज दिया जाता है। यह लोग गांव वालों को अपने आसपास साफ सफाई रखने बार बार हाथ धोने और मास्क लागकर रहने के लिए जागरूक कर रहे है। इन लोगो का कहना है कि पूरे गांव को अपने ही रुपये से सेन्टाइज करने मास्क और गलप्स बाटने के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है।
Coronavirus: मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने वालों पर पुलिस हुई सख्त, इस तरह रख रही नजर
गांव वाले कर रहे तारीफ
सूरजपाल ने बताया कि यह लोग बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। जब से प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन किया है तभी से हमारे गांव में लोग बाहर से आने लगे थे। उनकी भी स्क्रीनिंग की गई है अभी तक कोई भी पॉजिटिव केस हमारे गांव में नहीं मिला है। गांव की इस युवा टोली के मुखिया प्रेम सिंह सैनी का कहना है यह हमारा गांव मोड़ा है हम लोगों ने जब से प्रधानमंत्री ने 22 तारीख से लॉक डाउन किया है। उसके अगले दिन से ही कुछ लोग जो हमारे गांव में बाहर से आए। हमने 12 13 लोगों ने अपनी टीम बनाई और आपस मे चंदा इकट्ठा करके यह मशीन लेकर आए। जैसे हमें पता चल रहा है कि कुछ लोग बाहर से आ रहे हैं। तो हम उनके घर जाकर उनकी स्क्रीनिंग कर रहे हैं। कुछ लोग हमारे पास खुद आकर अपनी स्क्रीनिंग करवा रहे हैं।
Published on:
03 Apr 2020 05:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
