31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! वार्डन ने छात्रों को एक लाइन में खड़ा कर उतारी बेल्ट, फिर जो हुआ उसका वीडियो हो गया Viral

वार्डन का फेसबुक पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर कोई भी शर्मशार हो जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 2 Oct 2018, 2:09 PM IST

viral video

Viral Video: वार्डन ने छात्रों को एक लाइन में खड़ा कर उतारी बेल्ट और फिर...

रामपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाहबाद के वार्डन का फेसबुक पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर कोई भी शर्मशार हो जाए। वहीं आरोप है कि जिला प्रशासन ने उस वीडियो को लेकर अभी तक भी आरोपी वार्डन पर कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन जैसे ही वीडियो मीडिया में वायरल हुआ तब कहीं प्रशासन ने कार्रवाई की। इस मामले में एसडीएम ने छात्रों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और आरोपी की गिरफ्तार कर ली गई है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी में इस बात को लेकर आमने-सामने आए भारतीय-अफगानी छात्र, जमकर हुई पत्थरबाजी

दरअसल, मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर शाहबाद तहसील के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेस की पानी की टंकी की सफाई नहीं होने की बात को लेकर कालेज के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही वार्डन को लगी उसने तुरंत कॉलेज के सभी छात्रों को लाइन लगाकर खड़ा किया और पहले डंडे से पीटा। वहीं जब डंडा टूट गया तो फिर छात्रों को बेल्ट से बेरहमी से पीटा। वहीं मौके पर मौजूद एक छात्र ने इसकी वीडियो

यह भी पढ़ें : टोकरी से निकलकर चलती ट्रेन में खुला घूमने लगा सांप, फिर जो हुआ...

बॉर्डर की एक घटिया और गंदी करतूत को एक छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल में कैद करके टि्वटर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। मीडिया में वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और उसे बीती देर रात तक हॉस्टल से गिरफ्तार कर लिया।

कालेज प्रिंसिपल महेश गुप्ता का कहना है कि किस बात को लेकर शिक्षक इतने भड़के हैं यह तो उन्हें ही मालूम होगा। मेरी जानकारी में यह बात सामने आई है कि छात्रों ने वार्डन की हूटिंग की। जिसको लेकर वार्डन भड़क गए और फिर इस तरह की वारदात हो गई।

यह भी पढ़ें : दिल्ली बार्डर पर किसानों और पुलिस में भयंकर झड़प, ट्रैक्टर से तोड़ी बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज और छोड़े गए आंसू गैस के गोले

एसडीएम शाहबाद घनश्याम त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जानकारी पर जांच की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद से छात्र वार्डन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। पुलिस को यहां बुला लिया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना में जो भी बातें सामने आएंगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।