16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत देखने पहुंची मौसी का भांजे ने किया ये हाल कि मच गया कोहराम

आज अपनी जमीन देखने आई थी। यहां उसका भांजा ट्रैक्टर से उसके खेत से खनन कर रहा था जब उसने रोका तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढा दिया।

2 min read
Google source verification
moradabad

जमीन देखने पहुंची महिला की भांजे ने ट्रैक्टर से कुचलकर कर दी हत्या

मुरादाबाद:शहर के मझोला थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस समय हडकम्प मच गया जब एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गयी। मृतक महिला अमरोहा की रहने वाली थी और आज अपनी जमीन देखने आई थी। यहां उसका भांजा ट्रैक्टर से उसके खेत से खनन कर रहा था जब उसने रोका तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढा दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की गयी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

डॉ. शबीना ने कहा, राहुल गांधी को इन चार महिलाओं से करनी चाहिए शादी

जमीन देखने आई थी महिला

अमरोहा निवासी सुमन आज मझोला थाना क्षेत्र के गांव बहलोल पुर में अपना खेत देखने आई थी। किसी ने उसे सूचना दी कि उसकी बहन का बेटा दीपक उसके खेत से मिटटी का खनन कर रहा है। जब वह खेत पर पहुंची तो आरोपी वहां ट्रैक्टर से खनन कर रहा था। उसने रोकने की कोशिश की तो उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि आरोपी वहां से मई ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी।

सिपाही से हुर्इ ये गलती तो पब्लिक ने उसी की बेल्ट से किया एेसा हाल, देखें वीडियो

पुलिस कर रही जांच

सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा उसके रिश्तेदार पर दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने खनन की बात पर कहा कि जांच की जायेगी। उसके हिसाब से कार्यवाही होगी।

जानिए, क्या है राहुल गांधी की सही उम्र और शादी की सच्चाई

परिजनों में मच गया हाहाकार

उधर महिला के परिजन भी सूचना पर पहुंच गए। किसी को आशंका भी नहीं थी कि आज जब सुमन अपने खेत पर जायेगी तो उसका ये हाल होगा। फ़िलहाल सभी का रोरोकर बुरा हाल है। यकीन इसलिए भी नहीं हो रहा कि हत्या करने वाला उसका सगा भांजा है।

युवती के गायब होने के बाद जैन मुनि के खिलाफ बढ़ा लोगों का आक्रोश, देखें वीडियो

खनन को लेकर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद जनपद में अवैध खनन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जब खनन पर पूरी तरह रोक है तो फिर यहां पर किसकी शह पर खनन हो रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस के इशारे पर खनन का गोरखधन्धा जोरों पर है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग