विवाहिता संभल जनपद की रहने वाली है, जिसका विवाह कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडिया में 4 माह पूर्व हुआ था। शादी के बाद ही उसका पति दहेज की मांग को लेकर उस आए दिन उसे मारता पीटता रहता था। परंतु लोक-लाज के भय से मृतिका अपने पति के जुल्म सहती रहती थी। परिजनों का आरोप है रक्षाबंधन के दिन से विवाहिता का पति उसे दहेज की मांग को लेकर मार पीट रहा था। और दहेज में जमीन और घर में इस्तेमाल करने का सामान मांग रहा था। आरोप है की विवाहिता के पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।