
मुरादाबाद: कॉमनवेल्थ खेलों के साथ ही कई अंतरष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाले मशहूर रेसलर संग्राम सिंह ने मौजूदा कॉमनवेल्थ में भारतीय खिलादियों द्वारा लगातार पदक जीतने पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अब वो भारतीय खिलाड़ी नहीं बचे जो किसी प्रतियोगिता में महज एक या दो मेडल तक ही सिमट जाते थे। आने वाले समय में ओलिंपिक में भी भारतीय खिलाडियों का परचम लहराएगा। क्यूंकि आज हमारे खिलाडी बहुत मेहनत कर रहे हैं। जिसका रिजल्ट कॉमन वेल्थ खेलों में पदकों के रूप में सामने आ रहा है। संग्राम सिंह आज मुरादाबाद में एक निजी कार्यक्रम में आये थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।
यही नहीं संग्राम सिंह ने भारतीय खिलाडियों को पदकों के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। संग्राम सिंह 2011 में भोपाल में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता जीत कर सुर्ख़ियों में आये थे। इसके बाद उन्होंने कॉमन वेल्थ खेलों सहित कई अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का मां बढाया। यही नहीं खेलों के साथ ही संग्राम सिंह का ग्लैमर जगत से भी नाता रहा है। बिग बॉस सीजन सात में संग्राम सिंह ने भाग लिया था। इसके सरवाइवर इंडिया,सच का सामना,100% दे दनादन,राज पिछले जन्म का जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया था। अपनी महिला मित्र पायल रोहतगी से रिश्तों को लेकर भी संग्राम सिंह खूब चर्चा में रहे थे।
यहां बता दें कि संग्राम सिंह मूलरूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। जहां उन्होंने अपना शुरूआती जीवन शुरू किया। फ़िलहाल में इस समय मुंबई में रह रहे हैं। जिसमें रेसलिंग के साथ ही फिल्म और मॉडलिंग से भी जुड़े हुए हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमन वेल्थ खेल चल रहे हैं। जोकि आज समाप्त हो जायेंगे। इस पूरी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाडियों ने गजब का प्रदर्शन किया। पदक तालिका में भी भारत टॉप थ्री में बना हुआ है। इसलिए उम्मीद जताई भी जा रही है कि आने वाले ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Published on:
15 Apr 2018 06:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
