8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Organic Jaggery: नौ तरीके का गुड़ बना रहे यूपी के किसान, दिल्ली-एनसीआर में खूब किया जा रहा पसंद

Organic Jaggery: मुरादाबाद के उप कृषि निदेशक सीएल यादव का कहना है कि जैविक खेती करने वाले किसानों की सरकार भी मदद कर रही है। इसीलिए किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Dec 2021, 11:34 AM IST

jaggery.jpg

Organic Jaggery: उत्तर प्रदेश के किसानों ने अब परंपरागत खेती छोड़ जैविक खेती करना शुरू कर दी है। खेती में आमदनी बढ़ाने के लिए युवा किसान जैविक फसलें बोने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसका लाभ भी किसानों को मिलने लगा है। उत्तर प्रदेश के कई युवा किसानों के जैविक गुड़ की मिठास कई प्रदेशों में फैल रही है। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बेचकर लाखों कमा भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर बनेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, 10 चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी

मुरादाबाद जिले में करीब 500 किसान जैविक खेती से जुड़े हैं। युवा किसान पुनीत धारीवाल ने इस साल दो एकड़ जमीन में जैविक तरीके से गन्ने की फसल उगाई है। गन्ना चीनी मिलों को बेचने के बजाय वह जैविक गुड़ तैयार कराकर दिल्ली और गुरुग्राम में बेच रहे हैं। इससे उन्हें मिल पर गन्ना बेचने से दोगुना लाभ मिल रहा है।

अमरोहा के वीबड़ा खुर्द गांव के युवा किसान विमल चौहान ने भी आर्गेनिक तरीके से गन्ने की खेती करके नौ तरह का गुड़ बाजार में बेच रहे हैं। विमल चौहान का कहना है कि सबसे अधिक ड्राई फ्रूट के गु़ड़ की मांग है। तिगरी मेले में स्टाल लगाया था। वहां काफी मात्रा में लोगों ने जैविक गुड़ खरीदा।

मुरादाबाद के उप कृषि निदेशक सीएल यादव का कहना है कि जैविक खेती करने वाले किसानों की सरकार भी मदद कर रही है। इसीलिए किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह सबसे अच्छी बात है कि युवा किसान जैविक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं।

कितनी है जैविक गु़ड़ की कीमत

ड्राई फ्रूट गुड़- 300 रुपए प्रति किलो

चना गुड़- 150 रुपए प्रति किलो

मूंगफली गुड़- 180 रुपए प्रति किलो

सफेद इलायची गुड़- 170 रुपए प्रति किलो

हल्दी सौंठ गुड़- 150 रुपए प्रति किलो

चना मूंगफली सोंठ गुड़- 150 रुपए प्रति किलो

सौंफ अजवाइन गुड़- 140 रुपए प्रति किलो

सादा गुड़- 120 रुपए प्रति किलो

पुराना गुड़- 100 रुपए प्रति किलो

यह भी पढ़ें : Supertech Twin Towers: समय पर टावर न टूट पाने के लिए प्राधिकरण ने बिल्डर को बताया जिम्मेदार