3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने पार्टी से ऊपर उठकर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

सर्वदल के युवा नेता इस हस्ताक्षर अभियान से योगी सरकार को देना चाहते हैं संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Jun 2018, 8:37 PM IST

Rampur protest

सड़क नहीं बनने से नाराज लोगों ने पार्टी से ऊपर उठकर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

रामपुर. डीएम आवास से महज 2 किमी दूर रामपुर शहर की अगापुर सड़क है, जो नगर और ग्रामीढ़ इलाक़ों के लोगों को मुख्यालय से जोड़ती है। इस सड़क का दुर्भाग्य ये है कि पूर्व की सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां भी इसे ठीक नहीं कर पाए और न ही अब योगी सरकार के राज्यमंत्री बलदेव ओलख और सांसद को ही इस सड़क की सुध है । इसको लेकर इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है । इसी नराजगी को जाहिर करने के लिए सर्वदलिए युवा नेता योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान का यह अनोखा तरीका निकाला है।

यह भी पढेंः गुंडाराज की ओर बढ़ रहा यूपी, अब मुजफ्फरनगर से सामने आई लाइव पिटाई की दर्दनाक तस्वीर

दरअसल, आगापुर रोड की स्तिथि लंबे समय से खराब है और समय-समय पर इसे बनवाये जाने की मांग होती रही है। ज्वालानगर क्षेत्र की बड़ी आबादी इस रोड पर निवास करती है और ये रोड अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों जैसे आगापुर, मंसूरपुर,कर्बला, पेंपटपुरा, मेंघनग्ला समेत कई दर्जनों गांव की आबादी को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिसकी स्थिति बेहद खराब है।

यह भी पढेंःबाबा रामदेव यहां करेंगे 1600 करोड़ रुपए का निवेश, 10,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

सड़क खराब होने की बजह से सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क की बदहाली के कारण धूल उड़ती है, जिसकी वजह से लोग सांस के रोगी हो रहे हैं। प्रमुख बात ये भी है कि इस क्षेत्र से भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में वोट मिले थे। इस सड़क पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के अलावा बहुत से प्रमुख नेता निवास करते हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह भी इस सड़क की बदहाली को स्वयं जाकर देख चुके हैं। अब क्षेत्र के लोग इस समस्या से निपटने के लिए खुद आगे आकर हस्ताक्षर अभियान के गांधीवादी तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

यह भी पढेंः भाजपा के इस प्लान के बाद मायावती से दलितों का मोह हो जाएगा भंग, योगी की होगी चांदी

हस्ताक्षर अभियान के दौरान युवा नेता सचिन त्रिवेदी ने कहा कि इस सड़क की बदहाल स्तिथि के कारण लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क में जगह-जगह गढ्ढे होने कारण बरसात में इसकी हालात और बदहाल हो जाएगी। बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैं। तब ये समस्या और गंभीर हो जाएगी। सचिन ने कहा शहर की वो सड़कें दोबारा बन रही हैं, जिनमें एक भी गड्ढा नही है और आगापुर रोड की बदहाल स्तिथि के बाद भी प्रशासन इस ओर देखने को तैयार नहीं है। सचिन ने बताया कि जल्द ही जिलाधिकारी महोदय को हस्ताक्षर अभियान में मिली लोगों की प्रतिक्रियाओं को सौंपा जाएगा। युवा नेता आशीष जौहरी ने कहा कि जनता अब सब समझ रही है और जल्द ही इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, मोहम्मद समी ने कहा कि इस सड़क की बदहाली के कारण क्षेत्र की महिलाओं को खासी दिक्कत है। इस समस्या से निपटने को अब जनता को आगे आना होगा। युवा नेता आकाश सक्सेना ने कहा कि इस समस्या से पूरा ज्वालानगर और पास के लोग परेशान हैं। यदि जल्द प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो आगे निर्णय लेकर आंदोलन करेंगे।