script

मजाक बना स्वच्छता अभियान, साफ सड़क पर भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू

locationमोरेनाPublished: Oct 02, 2021 06:49:13 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

मध्य प्रदेश के मुरैना में कैंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिखाने के लिए भाजपा नेताओं में लगी झाड़ू लगाने की होड़। कुछ देर पहले नगर निगम द्वारा सड़क की रुटीन सफाई की जा चुकी थी।

News

मजाक बना स्वच्छता अभियान, साफ सड़क पर भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू

मुरैना. महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर मध्य प्रदेश समेत देशभर में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री अपने सांसद नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के मुरैना अपने सांसद क्षेत्र पहुंचे। यहां शहर के वेरियर चौराहे के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।


केंद्रीय मंत्री के आने से पहले ही भाजपा के लगभग सभी प्रमुख जिला स्तरीय नेता अभियान से जुड़ने के लिये स्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान जैसे ही कैंद्रीय मंत्री भी वहां पहुंचे, तो भाजपा नेताओं ने मंत्री को दिखाने के लिये उनके आगे आगे चलकर बैरियर चौराहे से लेकर मुरैना शहर की ओर हॉकर्स जोन तक झाड़ू लगाकर सफाई की। वहीं, शहर के लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता संदेश दिये।

 

पढ़ें ये खास खबर- फिर बढ़े बिजली के दाम, अब 200 यूनिट आने पर चुकाना होगा इतना अधिक बिल


BJP नेताओं में दिखा झाड़ू लगाने की होड़

इस दौरान केंद्रीय मंत्री को दिखाने के लिए भाजपा नेताओं के बीच झाड़ू लगाने की होड़ सी दिखी। इस दौरान खास बात ये रही कि, जिस सड़क पर भाजपा नेता झाड़ू लगा रहे थे। उस सड़क को नगर निगम द्वारा पहले से ही पूरी तरह रूटीन साफ कर दिया गया था। यानी भापा नेताओं द्वारा शहर की उस सड़क पर सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया, जो पहले से ही साफ थी।

 

पढ़ें ये खास खबर- पुलिस ने ली शराबबंदी की शपथ, चलाए जाएंगे विशेष अभियान


केंद्रीय मंत्री ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने खुद भी झाड़ू लगाकर व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता का संदेश दिया। बता दें कि, स्वच्छता अभियान के दौरान पूर्व सांसद अशोक अर्गल, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया, पूर्व विधायक रघुराज कंसाना , मध्य प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष हमीर पटेल समेत जिलेभर के लगभग सभी भाजपा नेता शामिल थे।

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84lfb5

ट्रेंडिंग वीडियो