बांधों से पानी छोड़े जाने की नौबत आने पर प्रशासन ने मुरैना और पोरसा तसहील के नौ-नौ और अंबाह के 11 गांवों में अलर्ट जारी करवा दिया। मुरैना के कोतवाल, नाका, सांगोली, हुराई, परीक्षा, खेरियाकलां, बिजौलीपुरा, भटपुरा और दतहरा में लोगों को सतर्क किया गया। वहीं अंबाह के खडिय़ाहार, महूरी, सिंहोनिया, मई, कोलुआ, रानीपुरा, खरगपुरा, कोंडर, भिड़ोसा, लेपा, सांगोली एवं पोरसा के तरसमा, मेंहदौरा, बुधारा, नंदकापुरा, गढिय़ा-पोरसा, रिठवारी, अर्रोन, शिकहरा एवं कीचोल में अलर्ट जारी किया गया।