भीगते हुए पहुंचे गांव
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भीगते हुए लोगों से मिलने के लिए गए। इस दौरान मंच में भी बारिश होती रही। लेकिन इसके बाद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को संबोधित किया। सिंधिया ने इस दौरान कहा- मंदसौर नीमच का दौरा करते हुए मैं आपके बीच आया हूँ। मेरा लगाव इस क्षेत्र से राजनीतिक नही है, मेरा आपका लगाव ह्रदय का है। अन्नदाता के साथ है, इस माटी के साथ है। इस दुःख की घड़ी में आपका दर्द बांटनें का, आपकी पीड़ा सुनने का मेरा दायित्व ही नही, मेरा धर्म भी है।