25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोजगार सचिव के ठिकानों पर छापा, 10 हजार सैलरी, फिर भी चंद सालों में बना अकूत संपत्ति का मालिक

Lokayukta Raid : रोजगार सचिव के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की गई है। कहारपुरा रोजगार सहायक के 3 ठिकानों पर पड़े छापे। चंद सालों में अकूत संपत्ति बनाने पर एक्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Feb 2025, 1:14 PM IST

Lokayukta Raid :मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सचिव के तीन ठिकानों पर शुक्रवार सुबह लोकायुक्त ती टीम ने एकसाथ छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त के 30 से अधिक सदस्यों की टीम ने अलसुबह दबिश दी है। पहाड़गढ़ में पदस्थ कहारपुरा के रोजगार सहायक के तीन तीन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। छापामारी में रोजगार सहायक के पास अकूत संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल लोकायुक्त की टीम ने जिले के पहाड़गढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कहारपुरा में पदस्थ रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम द्वारा ये छापेमारी की गई है। रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के कैलारस, ग्वालियर और मनोहरपुर गांव के ठिकानों पर एकसाथ कार्रवाई हुई है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम तीनों ठिकानों एक साथ कार्रवाई की है।

60 लाख कैश और सोने-चांदी के आभूषण मिले

आय से अधिक बेनामी संपत्ति मामले में लोकायुक्त की तीन टीमों ने पहाड़गढ़, कैलारस और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर की छापामार कार्रवाई है। अब तक सामने आई कार्रवाई के संबंध में जानकारी के मुताबिक, रोजगार सहायक के पास 60 लाख रुपए कैश के साथ लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण मिलने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें- धार में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत कुएं में गिरे 4 युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

घोटालों का आरोप

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त टीम द्वारा जिस रोजगार सचिव रामावतार धाकड़ के ठिकानों पर छापामारी की है, उसका प्रतिमाह का वेतन ही महज 10 हजार रुपए है। जबकि चंद सालों के काम के दौरान ही उसने अकूत संपत्ति का भंडार लगा लिया है। इसी संपत्ति से उसने विदेश यात्रा की, पहाडग़ढ़ के मनोहरपुरा और कैलारस में आलीशान कोठियां बनाई हैं। आरोपी रोजगार सचिव पर तीन जेसीबी के जरिए मनरेगा-वाटरशेड की योजनाओं में कमीशन के साथ किराया-भाड़ा, मजदूरी भी हड़पने की जानकारी सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग