मामला जब कोर्ट तक पहुंचा तो बहु ने इस बात का खुलासा किया कि सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए उनकी सास प्रेमलता गोयल ने दो-दो मार्कशीट बनवाईं थी, जिसमें एक मार्कशीट यूपी के आगरा की और दूसरी मार्कशीट मध्य प्रदेश की थी। आगरा की मार्कशीट में उन्होंने अपनी जन्मतिथि 3 अगस्त 1964 बताई है, जबकि उनकी ही बेटी आरती के स्कूल प्रमाणपत्र में जन्मतिथि 15 जून 1976 है। यानी मां-बेटी की उम्र में महज 12 साल का अंतर था। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया। शिक्षा अधिकारी के मुताबिक बहु के द्वारा जनसुनवाई में की गई शिकायतों पर डांच की गई तो पूरा मामला पकड़ में आ गया। जिसके बाद कलेक्टर ने चार सितंबर को महिला शिक्षक प्रेमलता गोयल की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।