बड़ी खबर : लक्जरी गाड़ी से 1.12 करोड़ नकद जब्त,भाजपा कांग्रेस सहित अधिकारियों में हडक़ंप
मुरैना। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब 28 दिन ही शेष रह गए है। भाजपा-कांग्रेस और बसपा सहित सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे अपने 177 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं के टिकट काटे गए थे तो कई दिग्गजों को टिकट दिए गए। इससे पहले गुरुवार की रात करीब 9 बजे चंबल संभाग के मुरैना जिले में एक करोड़ रुपए सहित एक कार को पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें : mp election 2018 : माया को सिंधिया,इमरती को नरोत्तम जिताते हैं चुनाव,भाजपा-कांग्रेस में हडक़ंप
इतने रुपए एक साथ पकड़ते ही अधिकारियों और भाजपा व कांग्रेस में हडक़ंप की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल चंबल संभाग के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में अल्लाबेली पुलिस चौकी के सामने चेकिंग के दौरान गुरुवार दोपहर में लक्जरी गाड़ी से एक करोड़ १२ लाख की नई करंसी पकड़ी है।
गाड़ी में बैठा श्यामसुंदर पुत्र नारायणदास अग्रवाल निवासी सीपी मिशन कंपाउंड ग्वालियर रोड झांसी अपने आपको बैंक का मैंनेजर बता रहा था लेकिन इतनी बड़ी राशि एक साथ लेकर जाने के कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। चेकिंग दल ने राशि को जब्त कर लिया है। नई करंसी कार में लेाहे के बक्से में रखी थी।