7 मई को मध्य प्रदेश की 8 सीट मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में चुनाव होगा। इसी बीच मध्य प्रदेश की मुरैना सीट को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतरेंगे। 25 अप्रैल की सुबह प्रधानमंत्री मुरैना पहुंचेंगे। पीएम मोदी पुलिस परेड ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।