
चंबल इलाके में लोग न्यौता खाने के लिए किस तरह से आतुर और उत्सुक रहते हैं इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। वायरल वीडियो में लोग रेलवे क्रॉसिंग पर अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन आ रही और लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुरैना जिले के लालौर का बताया गया है। यहां 23 अप्रैल को रेलवे क्रॉसिंग पर ये सब हुआ। बताया गया है कि शादियों में न्यौता खाने के लिए लोग जा रहे थे और इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने लगा लेकिन इसके बावजूद लोग अंधाधुंध अपनी गाड़ियां निकालते रहे। ट्रेन कुछ ही दूरी पर थी और हॉर्न दे रही थी लेकिन इसके बावजूद लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा।
रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को जान जोखिम में डालते और ट्रेन को आते देख कुछ लोगों ने कपड़े लेकर हिलाकर ट्रेन को रूकने का इशारा किया। राहत की बात ये है कि ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे क्रॉसिंग से निकलते लोगों को देखकर ट्रेन को पहले ही रोक दिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
27 Apr 2024 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
