28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली बिल वसूलने पहुंची टीम के साथ मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

बाप-बेटों ने मिलकर बिजली विभाग की टीम की पीटा...पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Jul 2022, 3:35 PM IST

morena.jpg

मुरैना. मुरैना में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना खड़ियाहार क्षेत्र के लेपा गांव की है। मारपीट करने का आरोप एक ही परिवार के लोगों पर है जो रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। बिजली विभाग की टीम के साथ गए एक लाइनमैन ने मारपीट की घटना का वीडियो अपने मोबाइल पर बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की टीम ने मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।

कनेक्शन काटने का कहा टूट पड़े लोग
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि लेपा गांव में अलग अलग लोगों पर 4 लाख रुपए का बिजली बिक बकाया है। जिसकी वसूली के लिए जूनियर इंजीनियर नीरज लुनिया, लाइनमैन वीरेन्द्र कुशवाह, संतोष कुमार प्रजापति, संकलदीप जाटव और संदीप जाटव की टीम वसूली के लिए गांव में गई थी। गांव के वीरेन्द्र तोमर नाम के उपभोक्ता पर 25 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया था और जैसे ही जेई ने उससे बिजली बिल भरने के लिए कहा तो उसने बिल भरने से मना कर दिया। जिस पर जेई ने बिजली कनेक्शन काटने की बात कही तो वीरेन्द्र व उसके बेटे करु तोमर और टिल्ली तोमर भड़क गए और गाली गलौच करते हुए जेई व लाइनमैनों के साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें- 4 साल से पत्नी को घर के कमरे में कैद कर रखे था पति, 'नर्क' जैसी थी जिंदगी


वायरल हुआ वीडियो, शिकायत दर्ज
बाप बेटों के द्वारा बिजली विभाग के जेई और लाइनमैनों के साथ की गई मारपीट की घटना को मौके पर ही मौजूद एक लाइनमैन ने अपने मोबाइल में कैद किया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में बाप-बेटे मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। जेई नीरज लुनिया ने मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है और ये भी कहा है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि अगली बार अगर लेपा गांव में दिखे तो जान से मार डालेंगे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो-