10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Deadpool 2’ Movie Review: सुपरहीरो का मसखरा अंदाज

फिल्म 'डेडपूल' (२०१६) के इस सीक्वल में सुपरहीरो का मसखरा अंदाज खूब गुदगुदाता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 May 2018, 6:47 PM IST

deadpool 2

deadpool 2

आर्यन शर्मा . जयपुर

डायरेक्शन : डेविड लीच
राइटर : हेट रीज, पॉल वर्निक, रेयान रेनॉल्ड्स
जोनर : सुपरहीरो
म्यूजिक : टाइलर बेट्स
एडिटिंग : डर्क वेस्टरवेल्ट, क्रेग अल्पर्ट, एलिजाबेट आर.

सिनमैटोग्राफी: जोनाथन सेला
रेटिंग : ३ स्टार
रनिंग टाइम : ११९ मिनट
स्टार कास्ट
रेयान रेनॉल्ड्स, जोश ब्रोलिन, मोरेना बैकारिन, जूलियन डेनिसन, जैजी बीट्ज, टी.जे. मिलर, ब्रायना हिल्डेब्रांड

हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारतीय दर्शकों में लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ हफ्ते पहले आई हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : द इन्फिनिटी वॉर' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर २०० करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड कलेक्शन करने में कामयाब रही है। अब मार्वल कॉमिक्स कैरेक्टर 'डेडपूल' पर बेस्ड फिल्म 'डेडपूल २' रिलीज हुई है। फिल्म 'डेडपूल' (२०१६) के इस सीक्वल में सुपरहीरो का मसखरा अंदाज खूब गुदगुदाता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, लीड कैरेक्टर का नॉटी व विटी अंदाज और अमेजिंग विजुअल इफेक्ट्स मजेदार हैं।

स्क्रिप्ट

डेडपूल यानी वेड विल्सन (रेयान रेनॉल्ड्स) अपनी गर्लफ्रेंड वैनेसा (मोरेना बैकारिन) के साथ खूबसूरत समय बिता रहा होता है, तभी उसके घर पर कुछ लोग अटैक कर देते हैं और इस हमले में वैनेसा की गोली लगने से मौत हो जाती है। इससे डेडपूल बुरी तरह टूट जाता है और खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगता है। ऐसे हालात में कोलोसस उसे संभालता है और उसे एक्समैन टीम में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद वह उसे एक मिशन पर लेकर जाता है, जहां अनाथालय का म्यूटेंट किड रसैल/फायरफिस्ट्स (जूलियन डेनिसन) अपने हाथों से आग के गोले छोड़ सबको खत्म करने की फिराक में है। डेडपूल इस म्यूटंट को काबू कर लेता है, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती हैं कि रसैल के साथ डेडपूल को भी जेल में डाल दिया जाता है। इधर, केबल (जोश ब्रोलिन) रसैल का खात्मा करने के लिए भविष्य से टाइम ट्रैवल करके आता है। अब रसैल को बचाना डेडपूल का मिशन बन जाता है। इसके बाद कई ट्विस्ट्स और टन्र्स के साथ कहानी रोचक क्लाइमैक्स की ओर बढ़ती है।

एक्टिंग

पूरी फिल्म रेयान रेनॉल्ड्स के कंधों पर टिकी है। उनके किरदार का विटी और शरारत भरा अंदाज फिल्म का प्लस पॉइंट है, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। 'एवेंजर्स : द इन्फिनिटी वॉर' में थैनोस के रूप में धाक जमाने के बाद जोश ब्रोलिन ने केबल की भूमिका संजीदगी से अदा की है। रसैल के रोल में जूलियन डेनिसन परफेक्ट लगे हैं। जैज बीट्स ने डोमिनो का किरदार आकर्षक ढंग से पर्दे पर उतारा है। वैनेसा के रूप में मोरेना छोटी, लेकिन महत्त्वपूर्ण भूमिका में खूबसूरत लगी हैं।

डायरेक्शन

निर्देशक डेविड लीच ने एक्शन और कॉमेडी के डोज के साथ कहानी को रोचक ढंग से सिनेमाई कैनवास पर प्रस्तुत किया है। डायलॉग्स और वन लाइनर्स में हास्य का मिश्रण है, खासकर डेडपूल के कैरेक्टर के। स्क्रीनप्ले इंस्टरेस्टिंग है। एक्शन डायनैमिक है, जिसमें आग के गोले, गाडिय़ों की टक्कर, पैराशूट से लैंडिंग जैसे दृश्य थ्रिल पैदा करते हैं। एक्शन सीक्वेंस में कम्प्यूटर-जनरेटेड इमेजनरी व विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल इसे एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। बैकग्राउंड स्कोर उम्दा है।


क्यों देखें

फिल्म की कहानी में एक्शन, कॉमेडी के साथ इमोशंस भी हैं। अगर आपने 'डेडपूल' देखी है और इसके सुपरहीरो के पागलपन और शरारती हास्य के दीवाने हैं तो 'डेडपूल २' आपको पसंद आएगी।