11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डबल मर्डर केस में आरोपी दाउद इब्राहिम का गुर्गा “तारिक परवीन” गिरफ्तार

पुलिस 1993 में मुंबई धमाकों में तारिक परवीन संलिप्ता की भी जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 Apr 2018, 7:13 PM IST

daud

daud

(ठाणे): ठाणे पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथी तारिक परवीन को गिरफ्तार कर लिया है। तारिक 1998 के एक डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है।

यह है दोहरा हत्या मामला जिसमे आरोपी है तारिक परवीन

तारिक को पकडना ठाणे पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि तारिक के पकड़ जाने से 20 साल पुराना दोहरा हत्या मामला सुलझ सकता है। यह गिरफ्तारी ठाणे पुलिस की ऐंटी एक्सटॉर्शन सेल( एईसी) ने की। एईसी के मुख्य अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तारिक को दक्षिणी मुंबई के एलटी रोड के अशोका शॉपिग सेंटर की एक दुकान से गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने बताया कि परवीन 38 वर्षीय केबल ऑपरेटर मोहम्मद इब्राहिम और उसके कारोबारी सहयोगी परवेज अंसारी (41) की हत्या मामले में आरोपी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कारोबारियों को मुंबई के किस्मत कॉलोनी में कथित तौर पर सात लोगों के एक गिरोह ने गोली मार दी थी। इस हत्या का कारण बिजनेस कॉम्पिटिशन बताया जा रहा है।

तारिक की गिरफ्तारी मॉल की एक दुकान में छिपे होने की सूचना पर की गई। इस संबंध में शर्मा ने बताया कि हमे एक गुप्त सूचना मिली कि तारिक अशोक शॉपिंग सेंटर की एक दुकान में छुपकर बैठा है। सूचना मिलते ही हमने दुकान पर छापा मारा। शर्मा ने यह भी बताया कि तारिक को हिरासत में लेने के बाद मुंबरा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया। पुलिस 1993 में मुंबई धमाकों में तारिक परवीन संलिप्ता की भी जांच कर रही है।

इससे पहले भी पकड़ा जा चुका है परवीन

इससे पहले भी पुलिस जनवरी 2015 ने डी कंपनी के एक्टिव सदस्‍य तारिक परवीन और मोहम्‍मद उस्‍मान को पकड़ा था। 15 साल बाद दोनों को हिरासत में लेना पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता थी लेकिन फरवरी में ही दाउद इब्राहिम के शूटरों को जमानत मिल गई।

यह भी पढ़े:राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, बोले- चीन में मोदी डोकलाम मुद्दे पर एक भी शब्‍द नहीं बोलेंगे