11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, बोले- चीन में मोदी डोकलाम मुद्दे पर एक भी शब्‍द नहीं बोलेंगे

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चीन यात्रा पर तंज भरा ट्वीट करते हुए लिखा ' 'प्रिय प्रधानमंत्री आपकी 'नो एजेंडा' चीन यात्रा को टीवी पर देखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Apr 2018, 5:26 PM IST

pm modi-rahul gandhi

नई दिल्ली । कर्नाटक के चुनावा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मौदी के अचानक चीन दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि 'पीएम चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 'नो एजेंडा' बैठक में डोकलाम और चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर जैसे दो मुद्दों पर जरूर बात करें, इसके लिए वह उनका समर्थन करेंगे।’ बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के चीन दौरे पर हैं। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के 6 बार मिलने की खबर है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम पर कसा तंज

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चीन यात्रा पर तंज भरा ट्वीट करते हुए लिखा ' 'प्रिय प्रधानमंत्री आपकी 'नो एजेंडा' चीन यात्रा को टीवी पर देखा। आप तनाव में दिख रहे हैं। आपको याद दिला दूं...1-डोकलाम 2-पीओके से गुजरने वाला चीन पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर। भारत आपसे इस अहम मुद्दों पर बातचीत करते सुनना चाहता हूं। आपको हमारा समर्थन है।’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, किया ऐलान

डोकलाम पर पीएम कुछ भी नहीं बोलेंगे: राहुल गांधी

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा ' मैं लिखकर देता हूं चीन के दौरे पर पीएम मोदी डोकलाम के मुद्दे पर एक भी शब्‍द नहीं बोलेंगे।’ बता दें कि कर्नाटक के चुनावी दौरे पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन स्वयं कर्नाटक का 35 हजार करोड़ रुपए चोरी करने वाले रेड्डी ब्रदर्स को भाजपा ने टिकट दिया है। राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीआई अब 'सेंट्रल ब्‍यूरो ऑफ इल्लीगल माइनिंग' हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली किसानों का नहीं बल्कि देश के 15 उद्योगपतियों का कर्ज माफ करेंगे। मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'बेटी बचाओ बटी पढ़ाओ' पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा बदल गया है। अब देश भर के माता-पिता बीजेपी नेताओं से बेटी को बचा रहे हैं। नया नारा हो गया है- बीजेपी के नेताओं से अपनी बेटियों को बचाओ।'

कर्नाटक चुनाव: रोड शो के जरिए राहुल ने दिखाई ताकत, बोले- विचारधाराओं की लड़ाई है यह चुनाव

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा के लिए घोषणा पत्र जारी करने के बाद बंतवाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही है और मोदी जी चीन में जाकर राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ फोटो खिचवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी देखना पीएम मोदी के मुंह से डोकलाम विवाद को लेकर एक शब्द भी मुंह से नहीं निकलेगा। यह है 56 इंच का सीना और पीएम के खोखले शब्द , झूठे वायदे।