30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharat Jodo Yatra: उद्धव ठाकरे के बाद अब शरद पवार भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नहीं होंगे शामिल, बेटी सुप्रिया सुले ने बताई वजह

Uddhav Thackeray Sharad Pawar in Bharat Jodo Yatra: भले ही शरद पवार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में जुड़ेंगे। बीते कई दिनों से शरद पवार का स्वास्थ्य खराब है और इसी वजह से वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 9 Nov 2022, 3:42 PM IST

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे

Bharat Jodo Yatra News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के 63वें दिन की शुरुआत आज सुबह महाराष्ट्र में नांदेड जिले के बिलोली से की। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भले ही शरद पवार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग नहीं लेंगे, लेकिन पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में जुड़ेंगे। दरअसल बीते कई दिनों से शरद पवार का स्वास्थ्य खराब है और इसी वजह से वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे। यह भी पढ़े-भारत जोड़ो यात्रा में खुद पर चाबुक बरसाते दिखे राहुल गांधी, देंखे वीडियो

महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है. कुछ दिनों पहले कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया था कि इस यात्रा में एनसीपी और शिवसेना के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में सहयोगी हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शरद पवार की पार्टी के कई दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगे। जबकि हिंगोली में राजेश टोपे, राजेंद्र शिंगणे बुलढाणा और हिंगोली में रोहित पवार भाग लेंगे।

अशोक चव्हाण ने जानकारी दी है कि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी कल राहुल गांधी की सभा में शामिल होंगे। इसको लेकर तैयारी भी कर ली गई है। हालांकि उद्धव ठाकरे अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेंगे।

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को निमोनिया होने की वजह से छाती में गंभीर संक्रमण हो गया है। इसके बावजूद हाल ही में शरद पवार शिरडी में एनसीपी की मंथन शिविर में शामिल हुए थे। तब भी उन्हें बुखार था और उनके चेहरे पर बीमारी की वजह से थकान साफ़ दिख रही थी। तब पवार ने केवल पांच मिनट कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़