(मुंबई/नागपुर): नागपुर के नंदनवन थानांतर्गत व्यंकटेशनगर इलाके में देर रात घर से बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहंची, तो पत्नी बिस्तर पर मृतावस्था में पाई गई, जबकि पति बगल में बेहोश पड़े थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उनकी भी मौत हो गई।