
Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) 1 जुलाई से चल रही है। इस योजना के तहत सरकार हर लाभार्थी महिला के बैंक खाते में 1500 रुपये प्रति माह जमा कर रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर यानी आज है। लाडकी बहीण योजना (Ladki Bahin Scheme) योजना के लिए अब तक राज्य की ढाई करोड़ से ज्यादा महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। इस बीच लाडकी बहीण योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर एक नई खुशखबरी आई है।
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण’ योजना दिवाली बोनस 2024 (Ladki Bahin Yojana Diwali Bonus 2024) की घोषणा की है। ताजा अपडेट के अनुसार, सरकार पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 3000 रुपये जमा कर रही है, जो इस योजना का चौथा और पांचवां किस्त का एडवांस भुगतान है। वहीँ, कुछ अन्य पात्र महिलाओं और युवतियों को 2500 रुपये की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।
लाडकी बहीण योजना पूरे महाराष्ट्र में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई एक अनूठी योजना है। जिसे महिलाओं का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
दिवाली बोनस (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Bonus) के तौर पर महाराष्ट्र सरकार लाडकी बहीण योजना की अक्टूबर और नवंबर की किस्तें पहले ही दे रही है। राज्य में 94,000 से अधिक महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में एडवांस पैसे भेजे जा चुके है। दिवाली बोनस पहल का उद्देश्य गरीब महिलाओं को दिवाली त्योहार के दौरान खरीदारी के लिए आर्थिक रूप से मदद करना है।
लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं को अक्टूबर में 1500 रुपये के बजाय 3000 रुपये मिलेंगे। जबकि कुछ पात्र महिलाओं के खाते में अक्टूबर महीने में ही कुल 5500 रूपये की धनराशि जमा की जायेगी।
लाडकी बहीण योजना की कुछ लाभार्थी महिलाओं को 3000 रुपये के बोनस के अलावा 2500 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। यह अतिरिक्त लाभ इस श्रेणी की लाभार्थी महिलाओं के लिए है, जिनमें दिव्यांग महिलाएं, एकल माताएं, बेरोजगार महिलाएं, गरीबी रेखा से नीचे की महिलाएं, आदिवासी क्षेत्रों की महिलाएं शामिल है। इन महिलाओं के खाते में एक साथ कुल 5500 रुपये (3000 रुपये+2500 रुपये) जमा होंगे। यानी इन ‘लाडली बहनों’ को अक्टूबर और नवंबर की एडवांस किस्त के साथ 2500 रुपये की तिगुनी खुशी मिलेगी।
Updated on:
15 Oct 2024 04:06 pm
Published on:
15 Oct 2024 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
